समर वेकेशन के बाद कल से नियमित कामकाज शुरू, वीडियो में जाने बदल गया सुनवाई का समय
राजस्थान हाईकोर्ट में गर्मियों की छुट्टियों के बाद अब कल से नियमित रूप से न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्यपीठ जोधपुर और जयपुर पीठ में सोमवार से सभी प्रकार के मामलों की नियमित सुनवाई फिर से प्रारंभ होगी। हाईकोर्ट में 1 जून से 28 जून तक समर वेकेशन चल रहा था। इस दौरान केवल अत्यावश्यक (अर्जेंट) मामलों की ही सुनवाई की जा रही थी। अब अवकाश समाप्त होने के बाद अदालतों में सामान्य कार्यप्रणाली बहाल हो रही है।
सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक होगी सुनवाई
गर्मी को देखते हुए अभी तक हाईकोर्ट मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित हो रहा था, लेकिन 29 जून से समय में बदलाव किया गया है। अब अदालतों में नियमित समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मामलों की सुनवाई होगी।इसी के साथ प्रदेश की अधीनस्थ अदालतें भी अब मॉर्निंग शिफ्ट की बजाय अपने सामान्य समय पर कार्य करेंगी।
नए रोस्टर के अनुसार न्यायाधीश करेंगे सुनवाई
नए रोस्टर के तहत मुख्यपीठ जोधपुर में 18 न्यायाधीश और जयपुर पीठ में 21 न्यायाधीश विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगे। इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।समर वेकेशन के बाद अदालतों के दोबारा खुलने से वादियों और अधिवक्ताओं के लिए नियमित सुनवाई की प्रक्रिया फिर से सुचारू हो जाएगी।
