Aapka Rajasthan

REET 2024 Answer Key: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध, इस दिन तक दर्ज करा सकते है आपत्ति

 
REET 2024 Answer Key: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध, इस दिन तक दर्ज करा सकते है आपत्ति 

जयपुर न्यूज़ डेस्क -राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इसे आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। बोर्ड ने रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 31 मार्च तक किसी भी प्रश्न के उत्तर पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 300 रुपए शुल्क देना होगा।

आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही प्रमाणिक पुस्तक का प्रमाण भी संलग्न करना होगा। पुस्तक मानक और प्रमाणिक होनी चाहिए। रीट 2024 लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 13 लाख 77 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेवल-1 की परीक्षा में चार लाख 6 हजार 953 अभ्यर्थी और लेवल-2 के लिए नौ लाख 70 हजार 303 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 44 हजार 518 आवेदन प्राप्त हुए थे।

REET 2024: REET उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
उत्तर कुंजी लिंक खोजें: REET उत्तर कुंजी लेवल-1/लेवल-2 लिंक वेबसाइट के होमपेज पर मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करें: उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करने से पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
उत्तर कुंजी देखें: पीडीएफ फाइल में अपने उत्तर देखें।