Aapka Rajasthan

अजमेर में मिला दुर्लभ हिमालयन ग्रिफन गिद्ध, फुटेज में देंखे घायल हालत में खेत से रेस्क्यू; जयपुर किया गया रेफर

अजमेर में मिला दुर्लभ हिमालयन ग्रिफन गिद्ध, फुटेज में देंखे घायल हालत में खेत से रेस्क्यू; जयपुर किया गया रेफर
 
अजमेर में मिला दुर्लभ हिमालयन ग्रिफन गिद्ध, फुटेज में देंखे घायल हालत में खेत से रेस्क्यू; जयपुर किया गया रेफर

राजस्थान के अजमेर जिले में वन विभाग की टीम ने एक दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का रेस्क्यू किया है। घूघरा गांव के पास लाडपुरा रोड स्थित एक खेत में बड़े आकार का पक्षी दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह पक्षी हिमालयन ग्रिफन (Himalayan Griffon) प्रजाति का गिद्ध है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने अपनी कोबरा टीम के सदस्य सुखदेव भट्ट को मौके पर भेजा। टीम जब खेत में पहुंची तो वहां घायल अवस्था में एक बड़ा गिद्ध मिला। इसकी पहचान हिमालयन ग्रिफन के रूप में की गई।

खेत में घायल हालत में मिला गिद्ध

कोबरा टीम के सुखदेव भट्ट के अनुसार, यह गिद्ध राजेश गुर्जर के खेत में देखा गया था। पक्षी की हालत खराब थी और वह घायल अवस्था में था। टीम ने सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू किया और इसकी जानकारी अजमेर रेंजर टीकमचंद मीणा को दी।इसके बाद घायल गिद्ध को उपचार के लिए अजमेर के शास्त्री नगर स्थित पशु चिकित्सालय लाया गया।

पशु चिकित्सालय में हुआ इलाज

अस्पताल में पशु चिकित्सक डॉ. नीतू अरोड़ा ने गिद्ध का उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, गिद्ध की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसे विशेष देखभाल की जरूरत थी।हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

एशिया में कम बची है इस प्रजाति की संख्या

सुखदेव भट्ट ने बताया कि हिमालयन ग्रिफन गिद्ध एक दुर्लभ प्रजाति का पक्षी है। एशिया में इसकी संख्या अब काफी कम रह गई है। यह गिद्ध मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विशेषज्ञों के अनुसार, गिद्धों की संख्या में कमी पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि ये मृत जीवों को खाकर प्रकृति में सफाई का काम करते हैं।

वन विभाग ने की निगरानी शुरू

वन विभाग की टीम अब इस गिद्ध की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जयपुर में विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्वस्थ होने के बाद गिद्ध को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की योजना बनाई जाएगी।अजमेर में दुर्लभ हिमालयन ग्रिफन के मिलने से वन्यजीव प्रेमियों में भी उत्साह है। वहीं, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल या दुर्लभ पक्षी दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।