Aapka Rajasthan

Jaipur म्यूजिकल फाउंटेन शो में गणेश वंदना और 'जय हो' संगीत के साथ राजस्थानी डॉक्यूमेंट्री विशेष

 
Jaipur म्यूजिकल फाउंटेन शो में गणेश वंदना और 'जय हो' संगीत के साथ राजस्थानी डॉक्यूमेंट्री विशेष

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर राजस्थान के इस सबसे बड़े फाउंटेन पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 40 हजार वर्ग मीटर में बने इस पार्क में दो फाउंटेन लगाए गए हैं। छोटे 'इंग्लिश फाउंटेन' में पानी 30 फीट तक जाता है जबकि बड़े 'सेंट्रल फाउंटेन' की ऊंचाई 60 फीट है। म्यूजिकल फाउंटेन शो, वाटर स्क्रीन पर वीडियो स्क्रीनिंग से नजारा एकदम खूबसूरत और रंगीन होता है। पार्क में एम्फीथियेटर, पार्किंग, शौचालय जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद 1000 लोग एक साथ देख सकते हैं वाटर स्क्रीन शो

एम्फीथिएटर के बीच में बने सेंट्रल फाउंटेन में हर शाम 7 से 8 बजे तक खास म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट एंड साउंड शो होता है। रेजिडेंट इंजीनियर आर.के. जैन ने बताया कि इस शो में फाउंटेन में वाटर स्क्रीन लगाई गई है, साथ ही गायत्री मंत्र, गणेश वंदना और 'जय हो' म्यूजिक भी बजता है। इसमें 3डी इमेज के साथ राजस्थानी कला और लोक संस्कृति की 15 मिनट की वीडियो डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाती है।  यह चौकोर पार्क इतना भव्य है कि इसमें 1000 लोग एक साथ बैठकर यह शो देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस पार्क में 2 पार्किंग स्थल हैं, जिनमें 150 से 200 वाहन पार्क किए जा सकते हैं। फिलहाल यहां एंट्री टिकट नहीं है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में पार्क की चारों एंट्री और एग्जिट विंडो शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा आने वाले समय में यहां किड्स एरिया और फूड कोर्ट भी बनाए जाने की संभावना है।

जवाहर सर्किल में सुबह 8 से 8:30 बजे तक चलता है म्यूजिकल फाउंटेन

जवाहर सर्किल में पिछले कई सालों से म्यूजिकल फाउंटेन चल रहा है। हर शाम 8 से 8:30 बजे तक चलने वाले इस शो में देशभक्ति गीतों के साथ वाटर स्क्रीनिंग भी होती है। इस शो के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके अलावा बच्चों के लिए ओपन जिम और मजेदार राइड्स भी हैं। हाल ही में पार्क में एक नया किड्स प्ले एरिया भी बनाया गया है जिसमें बच्चों के लिए कमांडो नेट, बैलेंसिंग रोप और मंकी क्लाइम्ब जैसी 10 एक्टिविटीज हैं। इसके अलावा जॉगिंग और वॉकिंग के लिए बाहर नया रबर ट्रैक बनाया गया है।