Aapka Rajasthan

राजस्थान के ठगों ने विदेशी महिला को लगाया करोड़ों का चूना, अनमोल रत्न की जगह दिये पत्थर

 
राजस्थान के ठगों ने विदेशी महिला को लगाया करोड़ों का चूना, अनमोल रत्न की जगह दिये पत्थर

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  राजधानी जयपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नकली जेवरात के नाम पर 6 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के साथ नही बल्कि एक विदेशी महिला के साथ की गई है। अब विदेशी महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महंगे गहनें खरीदकर यूएस में बेचती थी चेरिस

पुलिस के अनुसार यूएस की रहने वाली चेरिस नौरते ने मामला दर्ज करवाया है कि वह पिछले 2 साल से माणक चौक इलाके के ज्वैलर राजेंद्र और उनके बेटे गौरव सोनी के कॉन्टेक्ट में थी। महिला इनसे रत्न जड़ित गहने खरीदकर उनका विदेश में बिजनेस करती थी। ऐसे में इन्होंने बाप बेटे से 6 करोड़ के गहने खरीदे और उनकी जांच करवाई तो वह नकली निकले।

विदेशी महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

जब महिला यहां इंडिया आई तो बाप बेटे के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों बाप बेटे ने विदेशी महिला के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दी। वही महिला ने एंबेसी में शिकायत की।

नकली निकले सभी गहनें

जब पुलिस ने मामले में जांच के लिए गहनों की जांच करवाई तो सारे गहने नकली पाए गए। चांदी के गहनों पर सोने की पॉलिश लगाकर महिला को दिए गए। इतना ही नहीं महिला को जो रत्न बताए गए थे वह भी पत्थर निकले। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाप बेटे ज्वेलर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।