Aapka Rajasthan

Rajasthan RTO Update: अब सिर्फ ₹200 में घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, जयपुर से शुरू हुई नई सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

 
Rajasthan RTO Update: अब सिर्फ ₹200 में घर बैठे बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस, जयपुर से शुरू हुई नई सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

राजस्थान में अब वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण जैसे 37 काम घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकेंगे। आपने सही पढ़ा, अब न तो आपको आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही किसी एजेंट को किसी तरह का कमीशन देना होगा। वाहन की एनओसी भी मुफ्त में बनेगी और ड्राइविंग लाइसेंस मात्र 200 रुपये में बन जाएगा। लेकिन अन्य कामों के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होगा।

आपको बता दें कि जिस तरह अन्य विभागों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं, उसी तरह परिवहन विभाग को भी तैयार किया जा रहा है। आप स्मार्ट फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप या ई-मित्र पर जाकर सारे काम करवा सकेंगे। आपको बता दें कि इसकी शुरुआत जयपुर के आरटीओ कार्यालय से हो गई है। क्योंकि विभाग को इसके लिए अच्छा फीडबैक भी मिला है। ऐसे काम जल्द ही पूरे राजस्थान में लागू किए जाएंगे। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि परिवहन विभाग की नई ऑनलाइन व्यवस्था क्या है, कौन से काम ऑनलाइन के जरिए होंगे। साथ ही इनके लिए कितना शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही, आप यह भी जान सकेंगे कि क्या अब दूसरे ज़िलों के लोग भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल पर 37 सेवाएँ उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयपुर के झालाना स्थित आरटीओ कार्यालय के 37 कार्यों की सेवाएँ भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इन सेवाओं में एनओसी, डुप्लीकेट आरसी, वाहन ट्रांसफर, रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण, पता परिवर्तन, आरसी निरस्तीकरण, परमिट आवेदन आदि कार्य शामिल हैं। इतना ही नहीं, आप टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के साथ अपने प्रमाणपत्रों का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। या फिर किसी भी तरह का टैक्स ऑनलाइन जमा भी कर सकते हैं।

आप भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे

आपको बता दें कि लोन कटिंग यानी आरसी से बैंक या फाइनेंस कंपनी का नाम हटाने की प्रक्रिया के साथ-साथ लोन क्लाइम्बिंग यानी फाइनेंस कंपनी से लोन लेने की सभी प्रक्रियाएँ भी ऑनलाइन कर दी गई हैं।

आपको सिर्फ़ इन कामों के लिए ही आरटीओ कार्यालय जाना होगा

आपको बता दें कि 37 कामों के अलावा, बाकी 22 कामों के लिए, जिनमें वाहन की ज़रूरत होती है, आपको वाहन लेकर आरटीओ कार्यालय जाना होगा। जैसे, वाहन मॉडिफिकेशन, वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट आदि के लिए आपको आरटीओ कार्यालय जाना होगा। इसके साथ ही, अगर आप आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपको आरटीओ कार्यालय जाना होगा।