Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics News: सीएम गहलोत का आज कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन, सीएम ने कहा- कर्नाटक में दिख रही कांग्रेस की लहर

 
Rajasthan Politics News: सीएम गहलोत का आज कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन, सीएम ने कहा- कर्नाटक में दिख रही कांग्रेस की लहर

जयपुर न्यूज डेस्क। सीएम गहलोत को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है। जिसके चलते सीएम गहलोत कल से कर्नाटक के दौरे पर है और आज उनके कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन है।सीएम अशोक गहलोत आज मेंगलोर जिला कांग्रेस दफ्तर पर दोपहर के बाद प्रेस कांफ्रेंस करेंगे सीएम। उसके बाद चुनावी सभा करेंगे सीएम। लगातार पार्टी ने नेता मीडिया और जनता के सामने अपनी प्लानिंग बता रहे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद अब कर्नाटक चुनावों में भी राजस्थान सरकार की योजनाओं का बढ़ चढ़कर प्रचार किया जा रहा है। राजस्थान की गहलोत सरकार की ओर से जारी योजनाओं प्रचार करके यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इन योजनाओं को यहां में भी लागू किया जाएगा।

कल मनाया जायेंगा सीएम अशोक गहलोत का जन्मदिन, नेता प्रतिपक्ष राजेंद राठौड़ ने सीएम गहलोत के जन्मदिन हार्डिग चोरी पर कसा तंज

01


वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फिर से बीजेपी पर करारा हमला किया  है।  कर्नाटक दौरे के दौरान बीजेपी को लेकर फिर दोहराई जुमले वाली बात, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- मैं कर्नाटक में देख रहा हूं कांग्रेस की लहर, क्योंकि लोग भाजपा के जुमलों से आ चुके है तंग, कर्नाटक के लोग एक ऐसी पार्टी चाहते हैं जिस पर वे कर सकें भरोसा, इसीलिए कांग्रेस की तरफ से दी जा रही है गारंटी, कर्नाटक और राजस्थान दोनों में दिखती है एक जैसी ही स्थिति, सीएम गहलोत ने बीते दिन बैंगलोर पीसीसी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी को जुमला पार्टी बताया था।  बीजेपी वादे करती है निभाती नहीं है, साथ किपत्रकारों के सामने राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रखा था। 

बाड़मेर में बीएसएफ ने पाक घुसपैट को किया नाकाम, तारबंदी पार कर घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानियों को किया ढे़र

01


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक गए हैं। बेंगलुरू में मीडिया से रूबरू होने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सहित कांग्रेस ने हर तरह से लोगों को सुविधाएं देने के लिए योजनाएं बनाई है। ये योजनाएं देशभर में अनूठी है।मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को सोच है कि चुनावी घोषणा पत्र पब्लिक से पूछकर बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी की इसी सोच के आधार पर कांग्रेस जनता की मांगों और समस्याओं के आधार पर ही चुनावी घोषणा पत्र बनाती है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने साढे तीन हजार किलोमीटर की यात्रा की। वे चाहते हैं कि देश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिले। अमीरी गरीबी की खाई मिटनी चाहिए। देश के मूलभूत मुद्दों की वजह से राहुल गांधी देशभर से समर्थन मिला। जब उनका ग्राफ बढ़ा तो बीजेपी ने उन्हें डैमेज करने का षड़यंत्र रचा है।