Aapka Rajasthan

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वीडियो में देंखे आसाराम की अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ी, मेडिकल आधार पर राहत

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वीडियो में देंखे आसाराम की अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ी, मेडिकल आधार पर राहत
 
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वीडियो में देंखे आसाराम की अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ी, मेडिकल आधार पर राहत

राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने बुधवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए आसाराम की अंतरिम जमानत अवधि को 25 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले उनकी जमानत अवधि 6 मई को समाप्त होने वाली थी, लेकिन मेडिकल आधार पर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह राहत प्रदान की।इस मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने की। आसाराम की ओर से उनके अधिवक्ता यशपाल राजपुरोहित ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।

अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हाईकोर्ट ने पहले ही आसाराम की अपील पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने यह भी दलील दी कि आसाराम का इलाज अभी जारी है और चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए उन्हें निरंतर उपचार की आवश्यकता है।कोर्ट को बताया गया कि इलाज पूरा होने तक उन्हें राहत देना आवश्यक है, क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से उनकी नियमित उपस्थिति और प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।

अदालत ने आदेश देते हुए जमानत को 25 मई 2026 तक विस्तारित कर दिया है, जिससे आसाराम को फिलहाल राहत मिल गई है। यह निर्णय कानूनी और चिकित्सकीय दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है।गौरतलब है कि आसाराम लंबे समय से विभिन्न कानूनी मामलों में जेल में बंद हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत मिलती रही है। इस ताजा फैसले के बाद एक बार फिर उनके कानूनी मामलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि आगे की प्रक्रिया और अंतिम निर्णय लंबित मामलों की सुवाई के आधार पर तय होगा।