राजस्थान बना देश का सबसे बड़ा दूध उपभोग करने वाला राज्य, नंबर दो पर कौन है जानकर नहीं होगा यकीन ?
राजस्थान से एक बड़ी खबर। दूध भारत में पोषण का एक बड़ा स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी लोगों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान प्रति व्यक्ति दूध की खपत में देश में पहले नंबर पर है, यानी राजस्थानी हर दिन औसतन 459 ग्राम दूध किसी न किसी रूप में पीते हैं। यहां 68.5 प्रतिशत पुरुष और 69 प्रतिशत महिलाएं रोजाना दूध-दही या छाछ का इस्तेमाल करती हैं। मजबूत डेयरी सहकारी समितियां और ग्रामीण अर्थव्यवस्था इसके मुख्य कारण हैं।
पंजाब में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 427 ग्राम दूध की खपत
पंजाब में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 427 ग्राम दूध की खपत है। यहां 75.4 प्रतिशत पुरुष और 64 प्रतिशत महिलाएं दूध-दही का सेवन करती हैं। जबकि हरियाणा में रोजाना खपत 400 ग्राम के करीब है, जिसमें 77.4 प्रतिशत पुरुष और 71.2 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। वहीं, बिहार में दूध की खपत 150 ग्राम और पश्चिम बंगाल में 100 ग्राम/व्यक्ति है।
राज्यवार औसत दूध खपत (प्रति व्यक्ति)
राज्य - खपत (ग्राम/दिन)
राजस्थान 459
पंजाब 427
हरियाणा 400
गुजरात 375
आंध्र प्रदेश 350
कर्नाटक 340
उत्तर प्रदेश 325
तमिलनाडु 313
मध्य प्रदेश 310
महाराष्ट्र 290
केरल 265
बिहार 150
ओडिशा 125
पश्चिम बंगाल 110
असम 100
दक्षिण में आंध्र सबसे आगे
दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश सबसे आगे है, जहां प्रति व्यक्ति खपत 350 ग्राम है। यहां 77.1% पुरुष और 74.8% महिलाएं दूध का सेवन करती हैं। कर्नाटक में प्रति व्यक्ति खपत 340 ग्राम है, जिसमें से 76.2% पुरुष और 77.9% महिलाएं हैं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है
अकेले भारत में वैश्विक दूध उत्पादन का 25 प्रतिशत (230.58 मिलियन टन) से अधिक हिस्सा है। हालाँकि, वैश्विक डेयरी व्यापार में इसकी हिस्सेदारी मात्र 0.25 प्रतिशत है, जो गुणवत्ता मानकों और घरेलू माँग द्वारा सीमित है। भारत मुख्य रूप से यूएई, सऊदी अरब, यूएसए, सिंगापुर और भूटान, नेपाल और बांग्लादेश को निर्यात करता है।
