राजस्थान साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉर्पोरेट कंपनियों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने कॉर्पोरेट कंपनियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पुणे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।साइबर ठगों ने एक नामी कंपनी के चेयरमैन और अधिकारियों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
फर्जी तरीके से कंपनी को बनाया निशाना
जांच में सामने आया है कि साइबर अपराधि ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान का गलत इस्तेमाल किया। ठगों ने डिजिटल माध्यमों के जरिए कंपनी से जुड़े लोगों को भ्रमित कर आर्थिक लेनदेन करवाया।इस तरीके से गिरोह ने करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पुणे से आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान साइबर क्राइम शाखा ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद महाराष्ट्र के पुणे में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
साइबर नेटवर्क की जांच जारी
अधिकारियों के अनुसार, यह एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह है, जो बड़े संस्थानों और कंपनियों को निशाना बनाता था। पुलिस ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है।साइबर क्राइम शाखा ने लोगों और कंपनियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध डिजिटल गतिविधि या वित्तीय मांग की पुष्टि किए बिना भुगतान न करें।
