Aapka Rajasthan

राजस्थान के CM का 'साउथ इंडियन' लुक, धोती और अंगवस्त्र पहनकर खिंचवाई तस्वीरें, देखें

 
राजस्थान के CM का 'साउथ इंडियन' लुक, धोती और अंगवस्त्र पहनकर खिंचवाई तस्वीरें, देखें 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों विभिन्न राज्यों के चुनावी दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे गुरुवार को आंध्र प्रदेश प्रवास पर रहे। चुनावी दौरे के बीच उन्होंने यहां ‘देव दर्शन’ का मौक़ा नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार सहित आंध्र प्रदेश के तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर यहां स्थापित संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन पूजन किए। मुख्यमंत्री ने इस ‘देव दर्शन’ की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा की हैं।

bhajan lal sharma

तस्वीरों में मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में सपरिवार नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दक्षिण भारत दौरे पर पहुंचे सीएम भजन लाल शर्मा का दक्षिण भारतीय वेशभूषा में दिखना सबसे ख़ास है।

bhajan lal sharma

उन्होंने रेशमी धोती और अंगवस्त्र (कंधे पर पहना जाने वाला वस्त्र ) धारण किया हुआ है। वे पहली बार इस अंदाज़ में देखे गए हैं।

bhajan lal sharma

तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तस्वीरें साझा करने के साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा, ‘भगवान वेंकटेश्वर जी की कृपा दृष्टि समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, सभी का कल्याण हो, मंगल हो, मेरी यही कामना है।’