Aapka Rajasthan

राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
 
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा-2026 के नतीजे शामिल हैं। इस बार परिणामों में पिछले वर्ष की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि सभी संकायों में छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों से आगे बढ़त बनाई है।

परिणाम शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिला कलेक्टर उदयपुर के कार्यालय से जारी किए। इस दौरान उन्होंने विषयवार परिणामों की जानकारी साझा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।

परिणाम जारी होने के बाद प्रदेशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।