Rajasthan Budget 2025: 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए दिया जायेगा 1 लाख तक का लोन, बजट में बड़ी घोषणा
जयपुर न्यूज़ डेस्क राजस्थान की भजनलाल सरकार 19 फरवरी यानी आज अपने दूसरे कार्यकाल का बजट पेश करेगी। राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश करेंगी। राज्य के इस बजट में सरकार सभी वर्गों को संतुष्ट करने की कोशिश करेगी, जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास: 20 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया जाएगा। इन्हें 1.5 फीसदी ब्याज पर 1 लाख तक का लोन दिया जाएगा।
पहले 2.5 फीसदी लिया जाता था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले 5 महीने से मुख्यमंत्री सुपोषण किट योजना लागू रहेगी।
2 लाख 35 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। 25 करोड़ खर्च होंगे।
बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बिस्तरों वाले सरस्वती गृह बनाए जाएंगे। 10 जिला मुख्यालयों पर बालिका देखभाल केंद्र खुलेंगे।
आंगनबाड़ी में सप्ताह में 5 दिन दूध दिया जाएगा। 200 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 10 लाख नए परिवार जोड़े जाएंगे। 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे।
