Aapka Rajasthan

Rajasthan में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ रिलीज़, एक क्लिक में यहां देखें पूरा शेड्यूल

 
Rajasthan में पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल हुआ रिलीज़, एक क्लिक में यहां देखें पूरा शेड्यूल

जयपुर न्यूज डेस्क - प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया। इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी जबकि पांचवीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू होगी। आठवीं परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक है। पांचवीं परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक है।

यदि विद्यार्थी 50 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है तो उसे प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा। यदि विद्यार्थी 15 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है तो उसे डिक्टेशन दिया जाएगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका और पुस्तिका में निर्धारित स्थान के अलावा कहीं भी अपना नाम नहीं लिख सकेंगे।

8वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी

दिनांक————– विषय
20 मार्च————- अंग्रेजी
22 मार्च————- हिंदी
24 मार्च————- विज्ञान
26 मार्च————- सामाजिक विज्ञान
29 मार्च————- गणित


5वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी

दिनांक————- विषय
7 अप्रैल————— अंग्रेजी
8 अप्रैल————— हिंदी
9 अप्रैल————— पर्यावरण अध्ययन
15 अप्रैल————— गणित
16 अप्रैल——— विशेष विषय संस्कृत, उर्दू और सिंधी