Aapka Rajasthan

Rajasthan Big News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आज से फिर होगी शहर की सफाई शुरु

 
Rajasthan Big News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आज से फिर होगी शहर की सफाई शुरु

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। बता दें, सचिवालय में एलएसजी सचिव जोगाराम व अन्य अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। आज से कर्मचारी काम पर लौटेंगे। चार दिन से करीब 6 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। इसी बीच, कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी है।

प्रदेश में फिर लौट रहा कोरोना संक्रमण का खतरा, बीते 24 घंटे में 414 नए कोरोना संक्रमण के मामले आएं सामने

01

हड़ताल के बाद राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 हजार सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाएगी। खास तौर पर संविदा व अन्य तरीके से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी। हड़ताल पर चल रहे किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं करेगी। इससे पहले सुबह सीएम गहलोत ने एलएसजी अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। बता दें कि सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। इस वजह से शहर के सड़कों पर 4 हजार टन से ज्यादा कचरा पड़ा हुआ है। जिस वहज से अब सफाई होंगी।

सीएम गहलोत आज फिर करेंगे बीकानेर का दौरा, स्वास्थ्य केन्द्र भवन व स्टाफ क्वार्टर्स का करेंगे लोकार्पण

01

बता दें, मांगें नहीं मानने से नाराज कर्मचारी सीएम गहलोत आवास के घेराव की तैयारी कर रहे थे। कर्मचारी लगातार सीएम से वार्ता की बात भी अड़े थे। इस वजह से सरकार को नरम रुख अख्तियार करना पड़ा है। लेकिन अब आज से हड़ताल समाप्ति के बाद सफाई हूपर को घर-घर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया जाएगा।