Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: सचिन पायलट विधानसभा की तैयारियों में जुटे, कहा-जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है वह पीछे मुड़कर देखता नहीं

 
Rajasthan Assembly Election 2023: सचिन पायलट विधानसभा की तैयारियों में जुटे, कहा-जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है वह पीछे मुड़कर देखता नहीं

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव दिसंबर माह में होने वाले है और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इसकी तैयारियों में जुट गए है। आज जयपुर में कांग्रेस पार्टी और सरकार का विधायकों से फीडबैक प्रोग्राम अटैंड नहीं कर शाहपुरा पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने परमानंद धाम खोरी में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ में धार्मिक मंच की सभा को संबोधित करते हुए इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर फिर निशाना साधते हुए कहा है कि अक्सर देखा है कि जो धर्म प्राप्ति कर लेता है। जो सत्ता प्राप्ति कर लेता है, वो पीछे मुड़कर देखता नहीं है। कुछ ऐसे लोग हैं, जो भूल जाते हैं। जब देश में, समाज में वो बहुत बड़े बन जाते हैं, तो अक्सर ऐसा होता है। यह इंसान की प्रवृत्ति है कि वो पीछे मुड़कर देखना भूल जाता है। इसलिए हमेशा याद रखना चाहिए कि हम कौन हैं, कहां से निकलकर आए हैं। 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे जोधपुर, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आगे कहा कि किन लोगों ने बचपन में हमें वो मूल्य दिए, वो ताकत दी, आशीर्वाद दिया। जिसकी बदौलत हम पढ़े-लिखे,पदों पर आए। धन्धा किया, बिजनेस किया, नाम कमाया। लेकिन हमेशा अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए। जो लोग दरार डालना चाहते हैं, उन लोगों से हमें बचकर रहना है। राजनीति में जो व्यक्ति ज्यादा मेहनत करेगा। वह लोगों को दिलों पर राज करेगा। हम अपने से बड़े और छोटे सभी को को मान सम्मान देना चाहिए, जो ऐसा नहीं करते सफल नहीं हो सकते हैं। पायलट ने कहा- जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है, मानवता की पहचान अलग-अलग देशों में, भारत के प्रांतों में अलग-अलग तरह से रही है। इसमें भाषा, धर्म, वेशभूषा, खान-पान, जाति-बिरादरी, समुदाय, गोत्र हजारों-लाखों हैं। लेकिन वो ही देश और वो ही लोग हमेशा आगे बढ़े हैं, जो एकजुट रहे हैं। पायलट ने कहा-अफवाह फैलाना बहुत आसान है, झूठ बोलना बहुत आसान है, आरोप लगना बहुत आसान है। सच बोलना और सच के लिए संघर्ष करना और अपने जीवन से उदाहरण देना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है। 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे जोधपुर, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01

सचिन पायलट ने हजारों लोगों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये समय हम सब लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश नौजवान है, प्रदेश नौजवान है और हम लोगों को वो सब करना चाहिए, जिससे अपनी पहचान बना सकें। देश के विकास में,उन्नति में और समाज को आगे बढ़ाने में हम क्या योगदान दे सकते है। उसमें धर्म बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन कर्म भी बहुत महत्वपूर्ण है। कर्म ही पूजा है। जो अच्छा किसान है वो किसानी करेगा। जो अच्छा कर्मचारी है, वो मेहनत से काम करे। जो समाजसेवा करता है, वो समाजसेवा अच्छे से करे, जो नेतागिरी करता है वो नेतागिरी अच्छे से करे। अपने अपने क्षेत्र में यह बहुत महत्वपूर्ण है।