Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले राजस्थान बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव, प्रतिपक्ष नेता कटारियों को बनाया राज्यपाल
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले है और इसी बीच राजस्थान बीजेपी संगठन मेंं बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान बीजेपी प्रतिपक्ष नेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया को अब राज्यपाल का पद दे दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष उदयपुर विधायक गुलाब चंद कटारिया को राष्ट्रपति ने असम का राज्यपाल बना दिया है। यानी अब उनके राजनीति सफर पर ब्रेक लग गया है, लेकिन अब एक बड़ा सवाल या कहें चर्चाएं उठने लगी है कि मेवाड़ में बीजेपी की गद्दी पर कौन जगह लेगा। यह कहा जाता है कि जब तक कटारिया थे, तब तक दूसरे नंबर पर कोई स्थान नहीं ले पाया, सिर्फ कटारिया थे। उसके बाद सभी वरिष्ठ पदाधिकारी समान थे। इसी कारण सीधे तौर पर किसी को ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि गुलाब चंद कटारिया की जगह ले सके। फिर भी चार नाम ऐसे हैं, जिनमें से किसी एक को यह गद्दी मिल सकती है।
असम का राज्यपाल बने गुलाब चंद कटारिया के घर लगा बधाई देने वालों का तांता, कटारिया ने कही यह बड़ी बात

इसके लिए पहले नाम की चर्चा पारस सिंघवी का सामने आ रहा है। उदयपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार या कहें कटारिया की जगह लेने में सबसे आगे नाम पारस सिंघवी का है। अभी यह नगर निगम उपमहापौर हैं और 4 बार से पार्षद हैं। बड़ी बात यह है कि अभी नगर निगम हो या पार्टी सबंधित कार्य, इन्हीं का चेहरा सबसे आगे रहता है। इनका राजनीतिक सफर करीब 20 साल से ज्यादा का है और उम्र 55 वर्ष है। इसके बाद एक चेहरा रविन्द्र श्रीमाली का भी है। यह वर्तमान में उदयपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं। इससे पहले ये नगर परिषद के सभापति और यूआईटी चेयरमैन भी रह चुके हैं। रविन्द्र श्रीमाली उदयपुर की राजनीति के वरिष्ठ चेहरा हैं। इनकी उम्र भी करीब 55 वर्ष है। रजनी डांगी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रजनी डांगी पूर्व नगर निगम महापौर हैं। इसके अलावा इनका कोई पद नहीं रहा, लेकिन बताया जाता है कि यह संघ के करीब हैं। इसी कारण इनका नाम चर्चाओं में है। वहीं एक नाम अलका मूंदड़ा का भी सामने आया है। अलका मूंदड़ा उदयपुर बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और वर्तमान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हैं। अलका मूंदड़ा प्रदेश में महिलाओं का चेहरा हैं। साथ ही माना जाता है कि ये बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के करीबी हैं, इसलिए इनका नाम चर्चाओं में है।
पीएम मोदी ने दौसा में किया एक्सप्रेसवे के पहले फेज उद्घाटन, अब राजस्थान में पर्यटन और बढ़ेगा

ये चार चेहरे बीजेपी पार्टी से जुड़े हैं और उनके नामों की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। मेवाड़ में ऐसा ही एक नाम है, जो सरप्राइज दे सकता है। जिसमें एक नाम पूर्व राजघराने के सदस्य मेवाड़ के युवराज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सरप्राइज दे सकते हैं। लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ लंबे समय से एक्टिव नजर आ रहे हैं। हालांकि उनसे कई बार यह सवाल पूछा गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल ना कहा है। पिछले कुछ समय से बीजेपी नेताओं से मुलाकात सामने आई है।
