Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले आज फिर अमित शाह का राजस्थान दौरा, भरतपुर जिले से करेंगे चुनावी आगाज

 
Rajasthan Assembly Election 2023:  विधानसभा चुनाव से पहले आज फिर अमित शाह का राजस्थान दौरा, भरतपुर जिले से करेंगे चुनावी आगाज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी अब पूरी तरह से एक्टिव मोड़ में आ चुकी है। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावो से पहले एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर आ रहें है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भरतपुर जिले चुनावी आगाज करने वाले है। भरतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ महासम्मेलन को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर संभाग में 4700 बूथ और 1600 शक्ति केन्द्र हैं। इसी के साथ शक्ति केन्द्रों पर भी कार्यकर्ता तैनात हैं। इन बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मजबूत और स्थाई रूप से शानदार काम किया है। चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ को मजबूती दी जा चुकी है। भरतपुर संभाग में बीजेपी कार्यकर्ता जी जान से संगठन के कार्यों को अंजाम दे रहा है। करीबन 25 हजार बूथ स्तर तक का जिम्मेदार कार्यकर्ता अमित शाह के बूथ सम्मेलन में उपस्थित रहेगा।

प्रदेश में बढ़नी लगी भीषण गर्मी, राजस्थान के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

01


भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में चुनावों की दस्तक का आगाज हो चुका है। देश के गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के पूर्वी सिंहद्वार से विजयी अभियान की शुरुआत करेंगे। भरतपुर की धरती पर देश के गृहमंत्री शनिवार को दोपहर 1 बजे हैलीकॉप्टर से पधारेंगे और हैलीपैड से महासम्मेलन स्थल कॉलेज ग्राउंड तक पारम्परिक रूप से शानदार स्वागत किया जाएगा। चौराहों को केसरिया रंग मे सजाया गया है। सड़क को दोनों ओर से भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग्स  से सजाया गया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अमित शाह का स्वागत करेंगे।

राजस्थान के 23 जिले बने कोरोना का रेड जोन, देश के बड़े राज्यों में सबसे अधिक राजस्थान की पॉजिटिविटी रेट

01

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 15 अप्रैल को राजस्थान के भरतपुर दौरे पर आएंगे।  अमित शाह बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र देंगे। भरतपुर संभाग से करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कॉलेज ग्राउंड में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री की यात्रा की तैयारियों में बीजेपी नेता जुटे हुए हैं। दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर हेलीपैड में अमित शाह का हेलीकॉप्टर उतरेगा। अमित शाह हेलीपैड से सीधा होटल लक्ष्मी विलास जाएंगे। होटल लक्ष्मी विलास में नागौर और सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। नागौर और सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक लगभग 3 बजे तक चलेगी। 3 बजे के बाद अमित शाह लक्ष्मी विलास होटल से निकलेंगे। 3 बजकर 20 मिनट पर कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।