Aapka Rajasthan

Jaipur आज बारिश के आसार, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं

 
Jaipur आज बारिश के आसार, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर राजधानी में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को अिधकतम का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ 43.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि रात का पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 30.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.0 और रात का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर में तेज धूप खिलने से लोग गर्मी से परेशान होते रहे। इसमें मंगलवार को कुछ राहत मिल सकती है।

आगे क्या... मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर की संभावना नहीं है। 14 जून तक तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहने के आसार हैं।