दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बड़ा बदलाव
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बड़ा बदलाव
Apr 2, 2026, 19:35 IST
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके चलते कई इलाकों में मौसम सुहावना होने की संभावना है।
फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
