Aapka Rajasthan

राजस्थान में UGC और VB-GRAM-G बिल के विरोध में प्रदर्शन, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जयपुर शहीद स्मारक पर मजदूरों-कामगारों का धरना

राजस्थान में UGC और VB-GRAM-G बिल के विरोध में प्रदर्शन, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जयपुर शहीद स्मारक पर मजदूरों-कामगारों का धरना
 
राजस्थान में UGC और VB-GRAM-G बिल के विरोध में प्रदर्शन, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे जयपुर शहीद स्मारक पर मजदूरों-कामगारों का धरना

राजस्थान में सोमवार को कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कई मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। UGC के विरोध, मनरेगा बचाओ, नरेगा कानून वापस लाओ और VB-GRAM-G बिल को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में आवाज उठाई गई। राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें मजदूर, कामगार और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सांस्कृतिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कई कार्यकर्ताओं ने गीत गाकर और नाचकर अपनी मांगें रखीं। माहौल आंदोलनात्मक होने के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग में भी नजर आया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा हैं। ऐसे में इन योजनाओं को कमजोर करने या कानून में बदलाव करने से लाखों परिवारों की आजीविका पर असर पड़ेगा। VB-GRAM-G बिल को लेकर भी उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह बिल मजदूरों और ग्रामीण वर्ग के हितों के खिलाफ है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

धरने में सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय और निखिल डे भी शामिल हुए। दोनों ने मनरेगा और ग्रामीण रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सिर्फ रोजगार की योजना नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकारों से जुड़ा कानून है। इसे कमजोर करना सामाजिक न्याय के खिलाफ होगा।

कार्यक्रम में जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा और चाकसू से पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शहीद स्मारक पर दिनभर प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।