अलवर में धर्मपरिवर्तन के आरोप में पादरी पर भीड़ ने किया हमला, वीडियो में देंखे वीएचपी ने किया गिरफ्तार
राजस्थान के अलवर में धर्मपरिवर्तन को लेकर एक विवादित घटना सामने आई है। जिले के एक मकान में चल रही ईसा मसीह की प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर बाहर खड़ी भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पादरी को मारते और कपड़े फाड़ते लोगों को देखा जा सकता है।
घटना की पूरी तस्वीर
सूत्रों के अनुसार, पादरी दिल्ली से अलवर आया था और एक मकान में प्रार्थना चला रहा था। सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पादरी को घर से बाहर निकाला। जैसे ही पादरी बाहर आया, वहां खड़ी भीड़ ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया।
वीडियो फुटेज में देखा गया कि एक महिला भी पादरी को लात मारते हुए नजर आ रही है।
धार्मिक साहित्य और मोबाइल में सामग्री बरामद
VHP ने आरोप लगाया है कि पादरी के पास से धार्मिक साहित्य और प्रार्थना से जुड़ी किताबें मिली हैं। इसके अलावा मोबाइल की जांच में धार्मिक गतिविधियों से जुड़े वीडियो और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पादरी ने पूछताछ में बताया कि उसने अब तक 15 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराया है।
विवाद और जांच
यह घटना राजस्थान में धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों को लेकर बढ़ते विवादों के बीच सामने आई है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पादरी की गतिविधियों की सत्यता पता लगाने के लिए छानबीन जारी है।
