Aapka Rajasthan

पर्यटन सीजन से पहले आमेर में तैयारियां तेज, वीडियो में जाने दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

पर्यटन सीजन से पहले आमेर में तैयारियां तेज, वीडियो में जाने दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश
 
पर्यटन सीजन से पहले आमेर में तैयारियां तेज, वीडियो में जाने दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

पर्यटन सीजन को देखते हुए राजस्थान सरकार ने आमेर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं।उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक में आमेर क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और पर्यटकों के सुचारु आवागमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पर्यटन सीजन के दौरान जाम की स्थिति न बने और पर्यटकों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुनिश्चित किया जाए।

साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में आमेर क्षेत्र की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, संकेतक बोर्ड और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

कई विभागों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा

बैठक में पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, जयपुर नगर निगम, यातायात पुलिस, पर्यटन पुलिस और एडीएमए के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय पर पूरा करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आमेर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि देशी और विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।