पुरानी टोंक में दो समुदायों के बीच पथराव के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन से की सर्चिंग
पुरानी टोंक क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई आपसी कहासुनी और पथराव के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। तनावपूर्ण हालात को नियंत्रित करने और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ने रविवार को इलाके की ड्रोन के जरिए सर्चिंग की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन निगरानी के माध्यम से पूरे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और संभावित खतरे का आकलन किया गया। यह कदम इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अभी हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन ड्रोन निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग से स्थिति नियंत्रण में रखी जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांत रहें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
