Aapka Rajasthan

उदयपुर के सरकारी स्कूल में क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा, फुटेज में देंखे 3 बच्चे गंभीर घायल; 32 बच्चे थे मौजूद

उदयपुर के सरकारी स्कूल में क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा, फुटेज में देंखे 3 बच्चे गंभीर घायल; 32 बच्चे थे मौजूद
 
उदयपुर के सरकारी स्कूल में क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा, फुटेज में देंखे 3 बच्चे गंभीर घायल; 32 बच्चे थे मौजूद

उदयपुर जिले के भींडर में मंगलवार सुबह सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। वाणियातलाई ग्राम पंचायत के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नारदा में करीब 11 बजे क्लासरूम की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना के समय कमरे में 32 बच्चे मौजूद थे। प्लास्टर गिरने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

अचानक तेज आवाज के साथ गिरा प्लास्टर

बताया गया कि घटना के समय कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुई और छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को बाहर निकाला।घायलों को तत्काल भींडर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल बच्चों को घर भेज दिया गया।

तीन बच्चों के सिर में लगी चोट

स्कूल के हेडमास्टर लालसिंह शक्तावत ने बताया कि पहली कक्षा की छात्रा कृष्णा कुमारी, कार्तिक और पांचवीं कक्षा के छात्र गणेशलाल के सिर में चोट लगी है। तीनों बच्चों को अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।हादसे में दो अन्य बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी सक्रिय हुए।

एहतियातन स्कूल भवन पर लगाया ताला

हादसे के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर स्कूल भवन को एहतियातन बंद कर दिया गया है। भवन पर ताला लगा दिया गया है, ताकि किसी अन्य हादसे की आशंका न रहे।अब स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई माताजी के चबूतरे के पास संचालित की जाएगी।

ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश

सरकारी स्कूल की इमारत में इस तरह प्लास्टर गिरने की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावक स्कूल भवन की स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन की ओर से भवन की स्थिति की जांच और आगे की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की जा रही है।