Rajasthan में लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत, जयपुर में छाए बादल, जानें मौसम का हाल
जयपुर न्यूज़ डेस्क, पश्चिमी राजस्थान और आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने के कारण शुक्रवार दोपहर बाद से प्रदेश में का मौसम बदल गया है। राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो चुकी है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिन तक प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं और बारिश का दौर का दौर जारी रहेगा। मई के दूसरे सप्ताह में यह परिसंचरण बनने से प्रदेश को झुलसती हवाओं से बड़ी राहत मिली है। तीन दिन पहले फलोदी का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर निकल गया था। कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार रहा। आज से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
दिन में गर्मी, दोपहर बाद शुरू हुई बारिश
शुक्रवार को बीकानेर और फलोदी का पारा 45 डिग्री पार रहा। साथ ही 6 जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया लेकिन दोपहर बाद बदल गया। आंधी और बारिश का दौर शुरू होने के बाद मौसम ठंडा हो गया। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 11 मई से प्रदेश को हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।
बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी, 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
शहर अधिकतम तापमान
बीकानेर 45.5 डिग्री सेल्सियस
फलोदी 45.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर 44.9 डिग्री सेल्सियस
चूरू 44.9 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर 44.9 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 44.8 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां 44.4 डिग्री सेल्सियस
कोटा 44.2 डिग्री सेल्सियस
शहर अधिकतम तापमान
बीकानेर 45.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर 43.8 डिग्री सेल्सियस
करौली 43.6 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 43.5 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर 43.4 डिग्री सेल्सियस
संगरिया 43.3 डिग्री सेल्सियस
सीकर 43.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 43.0 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा 42.9 डिग्री सेल्सियस
अजमेर 42.5 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर 42.2 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर 42.1 डिग्री सेल्सियस
जालौर 41.9 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 41.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक 41.4 डिग्री सेल्सियस
अलवर 41.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर 40.7 डिग्री सेल्सियस