Aapka Rajasthan

दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वीडियो में जाने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने रोका; लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा

दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वीडियो में जाने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने रोका; लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा
 
दुबई-जयपुर फ्लाइट में यात्री का हंगामा, वीडियो में जाने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, क्रू मेंबर ने रोका; लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा

दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मंगलवार सुबह एक यात्री ने जमकर हंगामा कर दिया। यात्री ने उड़ान के दौरान विमान के इमरजेंसी एग्जिट डोर को खोलने की कोशिश की, जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, क्रू मेंबर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और यात्री को समय रहते रोक लिया गया। घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-196 की बताई जा रही है। विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड होने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिड-एयर यात्री ने शुरू किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट IX-196 सोमवार रात करीब 3 बजकर 12 मिनट पर दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 2 मिनट पर विमान जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा।इसी दौरान उड़ान के बीच विमान में सवार यात्री बाबूलाल अचानक हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि यात्री ने विमान के इमरजेंसी एग्जिट गेट तक पहुंचकर उसे खोलने की कोशिश की।यात्री की इसहरकत के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स में चिंता फैल गई।

क्रू मेंबर ने समय रहते रोका

यात्री की गतिविधि को देखते हुए विमान के क्रू मेंबर तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद यात्री को इमरजेंसी गेट खोलने से रोक लिया।क्रू मेंबर की सतर्कता के कारण यात्री इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने में सफल नहीं हो सका। इसके बाद विमान को बिना किसी परेशानी के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा गया यात्री

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद एयरलाइन अधिकारियों ने संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा अधिकारी अब यात्री से पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियां घटना की पूरी जानकारी जुटा रही हैं। यात्री के खिफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

विमान में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

विमान के इमरजेंसी एग्जिट गेट से छेड़छाड़ करना गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जाता है। उड़ान के दौरान इस तरह की हरकत से यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करती हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।इस घटना में राहत की बात यह रही कि क्रू मेंबर ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित रहे।