Aapka Rajasthan

जयपुर में दिवाली पर पार्किंग की टेंशन खत्म! वीडियो में जाने QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी खाली जगह और ट्रैफिक की जानकारी

जयपुर में दिवाली पर पार्किंग की टेंशन खत्म! वीडियो में जाने QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी खाली जगह और ट्रैफिक की जानकारी
 
जयपुर में दिवाली पर पार्किंग की टेंशन खत्म! वीडियो में जाने QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी खाली जगह और ट्रैफिक की जानकारी

दीपावली पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी करने और रोशनी देखने जाने वाले लोगों को इस बार पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों के आसपास पार्किंग की उपलब्धता और ट्रैफिक की स्थिति जानने के लिए क्यूआर कोड और वेब लिंक जारी किया है। लोग क्यूआर कोड स्कैन करके घर से निकलने से पहले ही पार्किंग की जानकारी हासिल कर सकेंगे।इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने 6 से 9 नवंबर तक धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान बाजारों में भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है।

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पार्किंग की जानकारी

डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि त्योहारों के दौरान जयपुर के बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए क्यूआर कोड और वेब लिंक जारी किया गया है।इसकी मदद से लोग प्रमुख बाजारों के आसपास पार्किंग की उपलब्धता और ट्रैफिक की स्थिति देख सकेंगे। इससे वाहन चालकों को बाजार पहुंचने के बाद पार्किंग तलाशने में लगने वाले समय और परेशानी से राहत मिलेगी।

परकोटे के लोगों के लिए रामनिवास बाग और रामलीला मैदान में पार्किंग

परकोटे में रहने वाले लोग 6 से 9 नवंबर तक रामनिवास बाग स्थित जेडीए पार्किंग और रामलीला मैदान में अपने वाहन पार्ककर सकेंगे। परकोटे के अंदर पार्किंग की जगह सीमित होने के कारण यातायात पुलिस ने लोगों से रामनिवास बाग की भूमिगत पार्किंग का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।पुलिस का प्रयास है कि बाजारों में वाहनों का दबाव कम रहे और त्योहारों के दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

दिवाली पर देर रात तक चलेगी जयपुर मेट्रो

त्योहारों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो का संचालन देर रात तक किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ने जयपुर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र से आने वाले लोगों से निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।यातायात पुलिस के अनुसार, पार्किंग की डिजिटल जानकारी, निर्धारित पार्किंग स्थल और मेट्रो सेवा के विस्तार से त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।