Aapka Rajasthan

जयपुर पहुंचे ओरी, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा; वीडियो में देंखे ‘ओरी गार्ड’ लिखी टी-शर्ट पहने बाउंसर्स के साथ दिखे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

जयपुर पहुंचे ओरी, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा; वीडियो में देंखे ‘ओरी गार्ड’ लिखी टी-शर्ट पहने बाउंसर्स के साथ दिखे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
 
जयपुर पहुंचे ओरी, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा; वीडियो में देंखे ‘ओरी गार्ड’ लिखी टी-शर्ट पहने बाउंसर्स के साथ दिखे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी रविवार को जयपुर पहुंचे। एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे ओरी को देखने के लिए बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ जमा हो गई। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ओरी अपने खास अंदाज में नजर आए। उनके साथ मुंबई से आई बाउंसर्स की एक टीम भी मौजूद थी, जो उनकी सुरक्षा संभाल रही थी।

ओरी के बाउंसर्स ने खास तरह की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर ‘ओरी गार्ड’ लिखा हुआ था। एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय लोगों का ध्यान इन बाउंसर्स पर भी गया। फैंस ओरी के साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन सुरक्षा घेरे के बीच वह जल्दी से बाहर निकल गए।

इस दौरान ओरी अपने अलग अंदाज के लिए भी चर्चा में रहे। उनके हाथ में पॉपकॉर्न का एक बॉक्स था और वह एयरपोर्ट से बाहर आते हुए चलते-चलते पॉपकॉर्न खाते दिखाई दिए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।दरअसल, जयपुर में एक खास इवेंट आयोजित किया जा रहा है, जिसका कॉन्सेप्ट ‘फेक वेडिंग’ रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा। इस इवेंट को ओरी की शादी के नाम से प्रमोट किया जा रहा है।

ओरी सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज, बॉलीवुड सेलेब्स के साथ तस्वीरों और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। यही वजह है कि जयपुर पहुंचने की खबर के बाद उनके फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिला।फिलहाल जयपुर में होने वाले इस इवेंट को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। ओरी के पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक उनके लुक और अंदाज की चर्चा हो रही है।