Aapka Rajasthan

राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा, कांग्रेस ने लहराए ‘सरकार भगोड़ी है’ के पोस्टर; फुटेज में देंखे भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा, कांग्रेस ने लहराए ‘सरकार भगोड़ी है’ के पोस्टर; फुटेज में देंखे भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप
 
राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामा, कांग्रेस ने लहराए ‘सरकार भगोड़ी है’ के पोस्टर; फुटेज में देंखे भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

राजस्थान विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा के मुख्य गेट पर अपने विधायकों को रोके जाने और सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट के मुद्दे को लेकर सरकार पर मला बोला। वहीं, भाजपा विधायकों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के कारण सदन की कार्यवाही कई बार प्रभावित हुई। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार की घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा के गेट पर रोके जाने को लेकर चर्चा कराने की मांग की। जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट को लेकर भी सरकार से सवाल किए।

प्रश्नकाल में मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं

स्पीकर ने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायक विरोध करते हुए वेल में पहुंच गए। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और ‘सरकार भगोड़ी है’ लिखे पोस्टर सदन में लहराए।कांग्रेस के विरोध के जवाब में भाजपा विधायक भी नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को ‘भगोड़ा’ और ‘चोर’ बताते हुए नारे लगाए। दोनों पक्षों की नारेबाजी के बीच सदन में माहौल काफी गर्म हो गया।लगातार हंगामे को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। हालांकि, कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा पूरी तरह शांत नहीं हुआ।

सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मुद्दा उठा

कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित मारपीट का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने सरकार से इस मामले में जवाब मांगा और घटना को लेकर सवाल खड़े किए।इसी दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक हो गई। सदन में लगातार नारेबाजी होती रही और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए।

संसदीय कार्यमंत्री बोले- कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी

हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है और उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने विपक्ष के हंगामे को सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश बताया।वहीं, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने गुरुवार को कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के साथ दूसरे लोग और असामाजिक तत्व भी मौजूद थे। उनके मुताबिक, इन लोगों को विधानसभा परिसर के अंदर लाने की कोशिश की जा रही थी, इसलिए कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोका गया।

विधानसभा में टकराव बढ़ने के आसार

मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस जहां विधानसभा गेट पर विधायकों को रोके जाने और सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट को मुद्दा बना रही है, वहीं भाजपा इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगा रही है।लगातार नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधानसभा में माहौल गर्म बना हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में इन मुद्दों पर सदन के भीतर और तीखी राजनीतिक बहस होने के आसार हैं।