Aapka Rajasthan

ब्राह्मणों के सबसे बड़े नेतों में से एक भजनलाल जी के जन्मदिन पर, 2 मिनिट की डॉक्यूमेंट्री में देखें इनका अटारी से विधानसभा तक का अद्भुत सफर

 
CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं, ठीक एक साल पहले आज ही के दिन पहली बार विधायक बने  भजनलाल शर्मा ने, अपने जन्मदिन पर राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राजस्थान समेत पूरे देश की राजनीती में सियासी हलचल मचा दी थी। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले भजनलाल जी ने, अपने जीवन कई उथल-पुथलों का सामना करते हुए, एक छोटे से गावं अटारी के सरपंच से विधायक और मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया है। अपने शुरुवाती जीवन में सरकारी टीचर बनने का सपना रखने वाले भजनलाल शर्मा की राजनैतिक जड़ों की शुरुवात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरू हुई थी। तो आईये आज इनके जन्मदिन पर आपको लेकर चलें इनके अब तक के उतार-चढ़ाव से भरे सफर पर....

भजनलाल शर्मा का जन्म 15 दिसंबर 1967 को भरतपुर के पास स्थित एक छोटे से गांव अटारी के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल जी के पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा और माता का नाम गोमती देवी है। इनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी गीता शर्मा और बड़े बेटे अभिषेक शर्मा व छोटे बेटे कुनाल शर्मा भी हैं। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अटारी गांव से ही की थी, इसके बाद ये आगे की पढाई के लिए भरतपुर के नदबई गांव आ गए थे । इसके परिवार के आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ होने के बावजूद भी भजनलाल जी ने कभी अपनी शिक्षा को बाधित होने नहीं दिया। और आगे की पढाई के लिए जयपुर का रुख किया, इन्होंने यहां पहले एसएसजी सुबोध कॉलेज से बीए की डिग्री ली और फिर राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में एमए की डिग्री प्राप्त की। 

सीएम भजनलाल शर्मा का अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीती की ओर काफी झुकाव था, इसके चलते ये सुबोध कॉलेज में पढ़ते समय ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। एबीवीपी से जुड़े होने के दौरान सीएम भजनलाल 1990 के कश्मीर मार्च, 1991 के उधमपुर मार्च और 1992 में श्रीराम जन्मभूमी आंदोलन में शामिल हुए थे। इन मोर्चों पर सक्रीय रहने के चलते भजनलाल जी को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा को संभालने का भी मौका मिला और सही मायनों में यही इनके राजनैतिक करियर की शुरुवात भी बना। 

इसके बाद भजनलाल शर्मा जी ने 27 साल की उम्र में अटारी गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा, और चुनाव जीत कर साल 2000 से 2005 तक अटारी गांव के सरपंच रहे। इसके बाद वे साल 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 से 2016 तक राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री और साल 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य जैसे पद भी संभाल चुके हैं। इन सभी पदों के अलावा भजनलाल शर्मा जी भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल के अध्यक्ष, भाजयुमोजिला मंत्री, तीन बार भाजयुमो जिला अध्यक्ष और भरतपुर भाजपा जिला मंत्री जैसे बड़े पदों पर भी आसीन रहे हैं। लम्बे समय तक भाजपा को अपनी सेवा देने वाले भजनलाल जी पर पार्टी ने साल 2023 के विधानसभा चुनावों में भरोसा दिखाया, और सांगानेर विधानसभा सीट सीट से टिकट दिया। पार्टी के भरोसे पर खरे उतरते हुए इन्होंने रेकॉर्डेड वोट्स से अपनी जीत दर्ज की, और राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा, इसके चलते शुरुआती दौर में इन्होंने गोपालन और दूध बेचने जैसे काम तक किये हैं। भजनलाल शर्मा के एक साधारण इंसान से मुख्यमंत्री तक पहुंचने का संघर्ष आसान नहीं था, इन्होंने पिता के साथ कृषि कार्यों में हाथ बटवाने से एक बिल्डर के साथ मुनीम का काम करने तक कई अलग-अलग काम किये हैं। 

सांगानेर व‍िधानसभा सीट से पहली ही बार में रेकॉर्डेड वोटों से जीतने वाले भजनलाल शर्मा जी के पास लगभग कुल 1 करोड़ 50 लाख की घोषित संपत्ति है, जिसमें से 43 लाख 60 हजार की चल और 1 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।

भजनलाल शर्मा राजस्थान की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले नेताओ में शामिल हैं। वे लम्बे समय से पर्दे के पीछे से राजस्थान की राजनीती में काफी सक्रीय रहे हैं। सीएम भजनलाल को जनता एक दूरदर्शी व जमीनी नेता के साथ युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में भी देखती है। जनता के बीच काफी छोटा राजनीतिक जीवन होने के बावजूद वे लगातार अपने प्रभावशाली नेतृत्व के चलते लोकप्रियता बनाए हुए हैं।

तो दोस्तों ये था भजनलाल शर्मा जी का अब तक का उतार-चढ़ाव से भरा राजनितिक सफर, वीडियो देखने के लिए धन्यवाद, अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो प्लीज कमेंट कर अपनी राय दें, चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, और अपने फ्रेंड्स और फेमिली के साथ इसे जरूर शेयर करें।