जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही, फुटेज में देंखे ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में करेंगी वापसी
बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं। वह नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए राजस्थान आई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर नोरा को स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। उनके जयपुर पहुंचने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो चुकी थी। अब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में कलाकारों का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। नोरा फतेही इस सीजन में भी आयशा धोंडी के किरदार में नजर आएंगी। पहले सीजन में उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था और अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
आयशा धोंडी के किरदार में फिर दिखेंगी नोरा
नोरा फतेही ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन में एक बार फिर आयशा धोंडी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनके किरदार की अहम भूमिका है। राजस्थान की लोकेशन पर होने वाली शूटिंग से सीरीज के दूसरे सीजन में विजुअल्स और कहानी को नया बैकड्रॉप मिलने की उम्मीद है।नोरा फतेही इससे पहले फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो और डांस परफॉर्मेंस के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। वेब सीरीज में उनका अंदाज दर्शकों को एक अलग रूप में देखने को मिला था। अब दूसरे सीजन में उनके किरदार को किस तरह आगे बढ़ाया जाता है, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।
सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
सोमवार को अभिनेत्री सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। नोरा और सेलिना ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो क्लिक करवाए।राजस्थान लंबे समय से फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए लोकप्रिय लोकेशन रहा है। जयपुर के ऐतिहासिक महल, हवेलियां और पुरानी वास्तुकला फिल्मों और सीरीज को अलग विजुअल अपील देते हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के कई प्रोडक्शन हाउस राजस्थान में शूटिंग करना पसंद करते हैं।
दूसरे सीजन को लेकर बढ़ी उत्सुकता
‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में शुरू होने के साथ ही सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। नोरा फतेही की वापसी इस सीजन की खास बातों में शामिल है। अब शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों और कलाकारों की मौजूदगी से सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है।जयपुर में आने वाले दिनों में सीरीज की शूटिंग के दौरान कई अन्य कलाकारों के भी नजर आने की संभावना है। वहीं, फैंस को अब इंतजार है कि ‘द रॉयल्स’ के नए सीजन में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और आयशा धोंडी का किरदार इसमें क्या नया रंग दिखाएगा।
