Aapka Rajasthan

NEET-UG 2026 परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में एग्जाम, वीडियो में देखें परीक्षा के दौरान स्टूडेंट बेहोश, दुपट्‌टे उतरवाए, कलावा कटवाया

NEET-UG 2026 परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में एग्जाम, वीडियो में देखें परीक्षा के दौरान स्टूडेंट बेहोश, दुपट्टे उतरवाए, कलावा कटवाया
 
NEET-UG 2026 परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर में एग्जाम, वीडियो में देखें परीक्षा के दौरान स्टूडेंट बेहोश, दुपट्‌टे उतरवाए, कलावा कटवाया

देशभर में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जयपुर, जोधपुर और अजमेर समेत कई जिलों में सख्ती का खास असर देखने को मिला।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच इतनी कड़ी थी कि महिला अभ्यर्थियों को दुपट्टे के साथ एंट्री नहीं दी गई। कई परीक्षार्थियों के पास पेन मिलने पर उन्हें केंद्र के बाहर ही जमा करवाया गया। इतना ही नहीं, कुछ छात्रों के हाथों में बंधे कलावे तक कटवाए गए, ताकि किसी भी प्रकार की नकल की आशंका को खत्म किया जा सके।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को जूते पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें केंद्र के बाहर ही उतारना पड़ा। केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए भी सख्त नियम लागू थे—उन्हें मोबाइल फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

प्रशासन की ओर से तय समय के अनुसार, रविवार दोपहर 1:30 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।

सख्ती के बीच भावनात्मक दृश्य भी देखने को मिले। एक परीक्षा केंद्र पर बेटे ने अंदर जाने से पहले अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तो मां भावुक हो गईं और उसे गले लगा लिया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं, जो इस परीक्षा के महत्व और छात्रों के सपनों को बयां कर रहा था।

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आईं। अधिकारियों का कहना है कि नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए इस तरह की सख्ती जरूरी है।