Aapka Rajasthan

चित्तौड़गढ़ के 6 गांवों में फैली रहस्यमयी जहरीली गैस, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन; वीडियो में जाने दो अस्पताल में भर्ती

चित्तौड़गढ़ के 6 गांवों में फैली रहस्यमयी जहरीली गैस, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन; वीडियो में जाने दो अस्पताल में भर्ती
 
चित्तौड़गढ़ के 6 गांवों में फैली रहस्यमयी जहरीली गैस, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन; वीडियो में जाने दो अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार शाम रहस्यमयी जहरीली गैस फैलने से छह गांवों में दहशत का माहौल बन गया। गैस की तेज बदबू के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, उल्टी और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं। घटना में दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे सादी ग्राम पंचायत के डूंगाजीकाखेड़ा, पालेर, गोपालपुरा, मानकपुरा, सेमलिया और सादी गांवों में अचानक जहरीली गैस जैसी तेज बदबू फैल गई। ये सभी गांव एक-दूसरे से लगभग 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बदबू इतनी तीव्र थी कि लोगों को घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ा। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ, गले में दर्द, आंखों में जलन, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।

सबसे हैरानी की बात यह है कि प्रभावित क्षेत्र के आसपास कोई फैक्ट्री, रासायनिक उद्योग या बड़ा औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं है, वहीं किसी प्रकार की दुर्घटना या गैस रिसाव की भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में गैस का स्रोत और इसके फैलने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सोमवार दोपहर तक भी प्रशासन और संबंधित विभाग गैस के स्रोत का पता नहीं लगा पाए थे। मामले की जांच जारी है और विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर यह गैस कहां से आई और इसके पीछे क्या वजह है। वहीं प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की अपील कर रहा है।