Aapka Rajasthan

जयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 1350 से ज्यादा आवेदन, वीडियो में जाने 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नाम हो सकते हैं फाइनल

जयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 1350 से ज्यादा आवेदन, वीडियो में जाने 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नाम हो सकते हैं फाइनल
 
जयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 1350 से ज्यादा आवेदन, वीडियो में जाने 26 अगस्त तक टिकट दावेदारों के नाम हो सकते हैं फाइनल

जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से पार्षद पद के लिए टिकट के दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक पार्टी के पास 1350 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आवेदन पहुंच चुके हैं। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर मंथन कर रहा है और टिकट वितरण से पहले कई स्तरों पर दावेदारों की समीक्षा की जाएगी।

जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अब तक 1350 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी सभी दावेदारों के बारे में जानकारी जुटाकर योग्य प्रत्याशियों का चयन करने की प्रक्रिया में जुटी है।कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन के लिए एक प्रोफेशनल कंपनी से सर्वे भी कराया जा रहा है। इस सर्वे के माध्यम से संभावित प्रत्याशियों की स्थानीय स्तर पर पकड़, जनता के बीच उनकी छवि और चुनाव जीतने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर भी टिकट के लिए आए नामों की समीक्षा करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 26 अगस्त तक नगर निगम चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल कर सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन स्तर पर होने वाली समीक्षा के बाद लिया जाएगा। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों को चुनने की होगी।जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि पार्टी मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करना चाहती है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण केवल किसी एक व्यक्ति की पसंद के आधार पर नहीं होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों से बातचीत कर उनकी स्थिति को समझा जा रहा है।

शर्मा ने बताया कि पिछले चार दिनों में 10 हजार से ज्यादा लोग उनसे मिलने पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी दावेदारी और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता को लेकर चर्चा करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ता की बात सुनने का प्रयास कर रही है, ताकि टिकट वितरण में किसी मेहनती कार्यकर्ता की अनदेखी न हो।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी में जयपुर के लिए जज्बा होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ऐसे लोगों को प्राथमिकता देने के पक्ष में है, जिनके लिए धन सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं है और जो शहर के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर हैं।

मेयर पद को लेकर भी कांग्रेस ने संभावित चेहरों पर काम शुरू कर दिया है। सुनील शर्मा के अनुसार, पार्टी मेयर पद के लिए करीब चार से पांच संभावित चेहरों को शॉर्टलिस्ट कर रही है। इन नामों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।जयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस के सामने बड़ी संख्या में दावेदार हैं। ऐसे में सर्वे, संगठन की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से बातचीत के आधार पर प्रत्याशियों का चयन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण होगा। अब 26 अगस्त तक होने वाली प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।