Aapka Rajasthan

Monsoon Alert: 2025 में समय से पहले राजस्थान पहुंचेगा मानसून, कम होगी गर्मी की मार, खेती को मिलेगी संजीवनी

 
Monsoon Alert: 2025 में समय से पहले राजस्थान पहुंचेगा मानसून, कम होगी गर्मी की मार, खेती को मिलेगी संजीवनी

राजस्थान में मई में भीषण गर्मी के असर के बीच अगले महीने तय समय से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून के संभावित आगमन की खबर राहत देने वाली है। प्रदेश में दिन में मानो आसमान से आग बरस रही है और रात में भी गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही हैं। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने तय समय से पहले केरल में मानसून के प्रवेश की भविष्यवाणी की है। साथ ही दावा किया है कि तय समय से पहले मानसून राजस्थान में दस्तक देगा। अगर तय समय से पहले मानसून प्रवेश करता है तो जुलाई-अगस्त माह में प्रदेश के अधिकांश शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है।

जुलाई-अगस्त में होगी सबसे ज्यादा बारिश
आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून के आसपास राजस्थान में प्रवेश करता है। जुलाई के पहले पखवाड़े में प्रवेश करने के बाद मानसून थोड़ा सुस्त रहता है, लेकिन फिर जुलाई के दूसरे पखवाड़े से अगस्त माह तक सबसे ज्यादा बारिश होती है। पिछले दो-तीन सालों में मानसून तय समय के आसपास ही राजस्थान में प्रवेश करता है और प्रदेश में बारिश का आंकड़ा भी 95 फीसदी या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। 5 साल में दो बार केरल में समय से पहले प्रवेश पिछले 5 साल में दक्षिण-पश्चिम मानसून दो बार समय से पहले केरल राज्य में प्रवेश कर चुका है। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। 

लेकिन इस बार इसके तय समय से 5 दिन पहले यानी 27 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। 2020 में 1 जून, 2021 में 3 जून, 2022 में 29 जून, 2023 में 8 जून और 2024 में 30 मई को केरल पहुंचा मानसून। वर्षा जल का संरक्षण होगा तो घटेगी भूजल पर निर्भरता राजस्थान में पीने और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भूजल पर निर्भर करती है और वह भी तेजी से घट रही है। भूजल को रिचार्ज करने का मुख्य स्रोत वर्षा जल है। पिछले कुछ सालों में राजस्थान में बारिश के 4 महीनों के दौरान भूजल स्तर बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में वर्षा जल संरक्षण के लिए नदियों, तालाबों, झीलों का समय पर रखरखाव बेहद जरूरी है। सरकार ने अटल भूजल योजना 2019 और कैच द रेन 2024 योजनाओं के जरिए वर्षा जल संरक्षण के लिए अभियान शुरू किया है।

108 फीसदी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में मानसून के आगमन और वर्षा ऋतु में सामान्य से 108 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है। जयपुर में पिछले तीन सालों यानी 2022, 2023 और 2024 में प्री-मानसून बारिश का दौर मई महीने में शुरू हुआ है। वर्ष 2023 में प्री-मानसून बारिश का दौर जून के मध्य में शुरू हुआ, जबकि वर्ष 2024 में प्री-मानसून बारिश का दौर मई के अंत या जून की शुरुआत में शुरू होगा।