Aapka Rajasthan

Monsoon 2024 राजस्थान में जल्द मानसून का आगमन, भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानें

 
Monsoon 2024 राजस्थान में जल्द मानसून का आगमन, भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानें 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,  दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने रविवार को मुम्बई को भिगाने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों को कवर किया। अरब सागर से नमी मिलने से इसके अगले दो दिनों में पूरे महाराष्ट्र को कवर करने का पूर्वानुमान है, लेकिन दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने से पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ सुस्त हो गई है। बंगाल की खाड़ी में अगले 10-15 तक कोई सिस्टम नहीं है। सिस्टम बनने के बाद ही मानसून राजस्थान की तरफ मूव करेगा। मानसून के 25 जून या उसके बाद ही प्रदेश में हाड़ौती के रास्ते प्रवेश करने की संभावना है। जोधपुर में जून के अंतिम दिनों अथवा जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आएगा। जोधपुर में अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम 30.1 डिग्री रहा।

30 मई को केरल में दे दी दस्तक

मानसून ने इस बाद एक दिन पहले केरल में दस्तक दे दी थी। मानसून के केरल पहुुंचने की सामान्य तिथि एक जून है, जबकि वह 30 मई को केरल पहुंच गया। इस साल मौसमी कारक अलनीनो की परिस्थितियां कमजोर पड़ गईं और वर्तमान में अलनीनो न्यूट्रल हो गया है, जिसके कारण मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है।

तब तक उत्तरी राजस्थान में रहेगी तेज गर्मी

मानसून के नहीं आने तक उत्तरी राजस्थान में पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा। कभी कभार हीटवेव की स्थिति भी हो सकती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ दिन में अब प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी। जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान उमस भरी गर्मी हलकान करती रहेगी।

अभी बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं

वैसे तो मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं है, जिससे अगले 10-15 दिन तक मानसून प्रदेश में आने की संभावना नहीं है। सिस्टम बनने के बाद ही मानसून ट्रिगर करेगा।