Aapka Rajasthan

मोदी सरकार ने दी सिक्स लेन रिंग रोड को मंजूरी, 8000 करोड़ से अधिक होगा खर्च

मंगलवार (19 अगस्त 2025) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मोदी सरकार ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1507 करोड़ रुपये की लागत से एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की है। ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में छह लेन वाले....
 
मोदी सरकार ने दी सिक्स लेन रिंग रोड को मंजूरी, 8000 करोड़ से अधिक होगा खर्च

मंगलवार (19 अगस्त 2025) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। मोदी सरकार ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1507 करोड़ रुपये की लागत से एक नए हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की है। ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर में छह लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड रिंग रोड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 8,307 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

राजस्थान में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मंत्रिमंडल ने 1,507 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से राजस्थान में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे- कोटा-बूंदी हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दे दी है। टर्मिनल भवन 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और इसमें 3200 मीटर लंबा रनवे है। इसकी क्षमता प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की होगी। इसे 2 साल के भीतर पूरा करने के लक्ष्य पर काम चल रहा है।" उन्होंने कहा, "भारत में, 2014 तक केवल 74 हवाई अड्डे थे। पिछले 11 वर्षों में यह संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है।" अब भारत में 162 हवाई अड्डे सक्रिय हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के बारे में कहा, "कोटा एक औद्योगिक और शिक्षा केंद्र है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग नियमित रूप से कोटा आते हैं। यहाँ लंबे समय से एक हवाई अड्डे की माँग थी। मौजूदा हवाई अड्डा पुराना है और इसे आधुनिकीकरण की आवश्यकता है।"

ओडिशा को 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल रिंग रोड का तोहफा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8,307.74 करोड़ रुपये की लागत से हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर ओडिशा में 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल कैपिटल रीजन रिंग रोड (भुवनेश्वर बाईपास - 110.875 किमी) के निर्माण को मंज़ूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस परियोजना को 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इससे कटक, भुवनेश्वर और खोरधा शहरों में रहने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा।"