Aapka Rajasthan

कोचिंग छात्रा का पीछा कर रहे थे बदमाश, अगवा करने की कोशिश का आरोप; वीडियो में जाने डर के कारण पिता के कपड़े पहनकर गई पढ़ने

कोचिंग छात्रा का पीछा कर रहे थे बदमाश, अगवा करने की कोशिश का आरोप; वीडियो में जाने डर के कारण पिता के कपड़े पहनकर गई पढ़ने
 
कोचिंग छात्रा का पीछा कर रहे थे बदमाश, अगवा करने की कोशिश का आरोप; वीडियो में जाने डर के कारण पिता के कपड़े पहनकर गई पढ़ने

 

राजस्थान में कोचिंग जाने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि पिछले चार-पांच दिनों से एक कार चालक लगातार उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। 7 सितंबर को आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा को कार में खींचने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकली। घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि वह कोचिंग जाने से भी घबराने लगी। सुरक्षा के डर से मंगलवार को वह कोचिंग ड्रेस के ऊपर अपने पिता के कपड़े पहनकर पढ़ने गई।

कार का नंबर नोट कर लिया था छात्रा ने

छात्रा की मां के मुताबिक, उनकी बेटी ने 7 सितंबर को महसूस किया कि एक कार लगातार उसका पीछा कर रही है। सतर्कता दिखाते हुए उसने कार का नंबर नोट कर लिया।मां ने बताया कि आगे जाकर कार में बैठे एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की। हालांकि, छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए अपना हाथ छुड़ाया और वहां से भागकर घर पहुंच गई।घर पहुंचने के बाद छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिजन काफी परेशान हो गए।

डर के कारण बदला पहनावा

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि घटना के बाद बेटी काफी डर गई थी। मंगलवार को जब उसे कोचिंग जाना था तो वह जाने से मना कर रही थी।परिजनों ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे पिता के कपड़े पहनाकर कोचिंग भेजा, ताकि वह पहचान में न आए और आरोपी दोबारा उसका पीछा न कर सकें।

कोचिंग के बाहर फिर दिखे आरोपी

मां के अनुसार, कोचिंग खत्म होने के बाद जब परिजन छात्रा को लेने पहुंचे तो वहां एक काली थार खड़ी दिखाई दी। आरोप है कि उसमें वही युवक बैठे थे, जिन्होंने एक दिन पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने की कोशिश की थी।परिजनों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से कार भगाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस अब छात्रा द्वारा बताए गए कार नंबर, CCTV फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी छात्रा का कितने समय से पीछा कर रहे थे।

छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

कोचिंग हब के रूप में पहचाने जाने वाले शहरों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। इस घटना के बाद भी छात्राओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।