Aapka Rajasthan

बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का डर, चाकू से वॉर कर 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, जानें मामला

 
बदमाशों में नहीं रहा पुलिस का डर, चाकू से वॉर कर 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, जानें मामला 

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके से बड़ी खबर है। शाहपुरा क्षेत्र में बीती रात एक सिरफिरे ने लोगों पर हमला कर दिया। राह चलते सात लोगों को चाकू घोंप दिए। उनमें से एक की देर रात मौत हो गई। भीड़ ने उसे पकड़कर पीटा और बाद में उसे पुलिस ले गई। जिसने चाकू बाजी की है वह नशे का आदी है। सात में से पांच लोग अस्पताल पहुंचे हैं, एक ने दम तोड़ दिया है। एक बाल बाल बचा है। इस घटना के बाद देर रात शाहपुरा इलाके में रोड जाम करने की कोशिश की गई। आज सवेरे रोड जाम किया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया है।

तोड़फोड़ कर मचाया तांडव

पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार सैनी शाहपुरा इलाके का ही रहने वाला है। गुरुवार को उसने सरकारी अस्पताल के बाहर स्थित एक चाय की दुकान में तोडफोड़ कर दी थी। उसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ा था और शांति भंग की धाराओं में बंद कर दिया था। चौबीस घंटे के बाद यानी कल शाम उसे जमानत मिल गई थी। कल रात करीब दस बजे के बाद वह छुर्रा लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां अस्पताल के अंदर और बाहर जो मिला उसे काट डाला।

5 लोग गंभीर रूप से घायल

मनोज सैनी के हमले के बाद लोगों ने उसे जैसे तैसे काबू किया। उसके द्वारा की गई चाकू बाजी में शाहपुरा निवासी मोहन की मौत हो गई। पांच लोग शाहपुरा अस्पताल में ही भर्ती है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे फिर से अरेस्ट कर लिया है। हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।