Aapka Rajasthan

Jaipur में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

 
Jaipur में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में शुक्रवार रात कबाड़ गोदाम में आग लगने से दहशत फैल गई। गोदाम में लगी भीषण आग से 1 घंटे तक लपटे उठती रही। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने 4 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि भगवती नर्सरी के पास सर्विस रोड पर कबाड़ के दो गोदाम बने हुए है। टीन शेड में बने कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कागज आदि भरा पड़ा था। रात करीब 11:30 बजे अचानक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। गोदाम से आग की ऊंची लपटे उठने देखकर लोगों में दहशत फैल गई। गोदाम में आग लगने की सूचना विश्वकर्मा थाना पुलिस को दी।

विश्वकर्मा इलाके में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। - Dainik Bhaskar

विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया। पुलिस का कहना है कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं था, इसलिए शॉर्ट सर्किट से आग लग नहीं सकती। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि किसी ने सिगरेट-बीडी का जला हुआ हिस्सा यहां फेंक दिया। उसकी चिंगारी से कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।