Aapka Rajasthan

सीकर में 10 तोला सोना लेकर विवाहिता लापता, फुटेज में जाने दो युवतियों के गायब होने से हड़कंप

सीकर में 10 तोला सोना लेकर विवाहिता लापता, फुटेज में जाने दो युवतियों के गायब होने से हड़कंप
 
सीकर में 10 तोला सोना लेकर विवाहिता लापता, फुटेज में जाने दो युवतियों के गायब होने से हड़कंप

सीकर जिले में एक विवाहिता के करीब 10 तोला सोने के जेवरात लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग मामलों में दो युवतियों के भी गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। तीनों मामलों में परिजनों ने पुलिस से तलाश कर उन्हें बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घर से 10 तोला सोना भी गायब

21 वर्षीय विवाहिता के लापता होने की शिकायत उसके पति ने पुलिस को दी है। शिकायत के मुताबिक18 सितंबर की सुबह जब वह सोकर उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। पहले उसने आसपास और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।पति ने पुलिस को बताया कि महिला के लापता होने के साथ ही घर में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवरात भी नहीं मिले। शिकायत में एक युवक का भी जिक्र किया गया है। पति को आशंका है कि उसकी पत्नी उक्त युवक के संपर्क में थी। बताया गया है कि वह युवक भी 17 सितंबर की रात से लापता है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल नंबर और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

23 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत

दूसरे मामले में 23 वर्षीय युवती के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चाचा के अनुसार युवती के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में घर की देखभाल की जिम्मेदारी युवती ही संभालती थी।परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक युवक का उनके घर पर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी युवती से भी पहचान हो गई। शिकायत के मुताबिक 14 सितंबर को वही युवक युवती को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

तीसरे मामले की भी पुलिस कर रही जांच

जिले में एक अन्य युवती के लापता होने की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस तीनों मामलों को अलग-अलग एंगल से जांच रही है। लापता लोगों के मोबाइल फोन, संभावित ठिकानों और उनके परिचितों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लापता विवाहिता के मामले में सोने के जेवरात साथ ले जाने की बात सही है या नहीं और दोनों युवकों तथा महिलाओं के बीच क्या संबंध था। वहीं युवतियों के मामलों में भी पुलिस उनके घर से निकलने के बाद संभावित रास्तों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।फिलहाल तीनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। लापता महिलाओं और युवतियों के मिलने के बाद ही घटनाओं की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।