सांगानेर में अनुदानित यूरिया के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 1104 कट्टे जब्त
कृषि विभाग की टीम ने सांगानेर क्षेत्र में अनुदानित यूरिया के अवैध उपयोग के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर की गई। कृषि विभाग की टीमों ने मुहाना मंडी इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में सब्सिडी वाला यूरिया जब्त किया और नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान मुहाना गांव की हवालों की ढाणी में दिनेश शर्मा के यहां से 1104 अनुदानित यूरिया के कट्टे जब्त किए गए।
जाँच और जब्ती के बाद सभी कट्टों को ग्राम सेवा सहकारी समिति मुहाना को सौंप दिया गया है। विभाग ने बताया कि अवैध बिक्री और दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से किसानों तक सब्सिडी वाले यूरिया का सही वितरण सुनिश्चित होगा और अवैध प्रचलन पर रोक लगेगी। ग्रामीणों ने भी कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी।
