जयपुर में फायर सेफ्टी पर बड़ी कार्रवाई, वीडियो में देंखे तीन नामचीन रेस्टोरेंट सीज
दिल्ली और जयपुर में हाल ही में हुए हादसों के बाद प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में Jaipur Municipal Corporation ने शुक्रवार को फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामचीन रेस्टोरेंट को सीज कर दिया।
फायर NOC नहीं मिलने पर कार्रवाई
जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी अनिवार्य अनुमति (Fire NOC) और मानकों की कमी पाई गई। इसके बाद निगम ने तत्काल प्रभाव से इन रेस्टोरेंट्स के संचालन पर रोक लगा दी है, जो अगले 180 दिनों तक जारी रहेगी।
कई इलाकों में छापेमारी
नगर निगम की टीम ने टोंक रोड और त्रिवेणी नगर स्थित रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। इसके साथ ही VKI इलाके में स्थित द कोक रेस्टोरेंट एंड बार को भी सीज कर दिया गया है।
नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक, शहर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।
सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त संदेश
प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
