Aapka Rajasthan

जयपुर में बड़ा हादसा: FTI ऑफिस की छत गिरी, फुटेज में देंखे 11 से ज्यादा मजदूर घायल; 9 की हालत गंभीर

जयपुर में बड़ा हादसा: FTI ऑफिस की छत गिरी, फुटेज में देंखे 11 से ज्यादा मजदूर घायल; 9 की हालत गंभीर
 
जयपुर में बड़ा हादसा: FTI ऑफिस की छत गिरी, फुटेज में देंखे 11 से ज्यादा मजदूर घायल; 9 की हालत गंभीर

राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित एफटीआई (FTI) ऑफिस में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे 11 से अधिक मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भी हलचल मच गई। सूचना मिलने पर एसएमएस थाना पुलिस और अस्पताल का मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा और उपचार की व्यवस्था संभाली।

डॉक्टरों के अनुसार, हादसे में घायल 9 मजदूरों को गंभीर हालत में विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि 2 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र माडिया ने बताया कि दो मजदूरों के शरीर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कुछ घायलों के सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट होने की आशंका है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छत गिरने के पीछे तकनीकी खामी, निर्माण संबंधी लापरवाही या कोई अन्य वजह जिम्मेदार थी।