Aapka Rajasthan

अजमेर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, वीडियो में देंखे भव्य शोभायात्रा ने खींचा आकर्षण

अजमेर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, वीडियो में देंखे भव्य शोभायात्रा ने खींचा आकर्षण
 
अजमेर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, वीडियो में देंखे भव्य शोभायात्रा ने खींचा आकर्षण

अजमेर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा की शुरुआत केसरगंज स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर से हुई। पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सेठ भागचंद सोनी परिवार द्वारा निर्मित स्वर्ण रथ रहा, जिस पर श्रीजी की भव्य सवारी निकाली गई। इसके साथ ही कुल 13 अन्य रथ भी शोभायात्रा में शामिल रहे, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।धार्मिक यात्रा में निर्यापक मुनि योग सागर महाज ससंघ भी शामिल हुए, जिनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान महिलाएं केसरिया साड़ियों में और पुरुष श्वेत वस्त्रों में शामिल होकर भक्ति भाव में लीन नजर आए।

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों से आए बैंड दलों ने मधुर भजनों और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव को धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। पूरे शहर में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भगवान महावीर के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।