Aapka Rajasthan

सवाई माधोपुर में बच्चे पर तेंदुए का हमला, वीडियो में देंखे ग्रामीणों के शोर से बची जान

सवाई माधोपुर में बच्चे पर तेंदुए का हमला, वीडियो में देंखे ग्रामीणों के शोर से बची जान
 
सवाई माधोपुर में बच्चे पर तेंदुए का हमला, वीडियो में देंखे ग्रामीणों के शोर से बची जान

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में रविवार को एक बच्चे पर तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। यह घटना रामसिंहपुरा गांव में हुई, जहां खेत पर गए एक मासूम पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, रामसिंहपुरा निवासी अविनाश, जो अपने परिवार के साथ खेत पर गया था, उस समय अपनी मां और दादी से थोड़ी दूरी पर अकेला था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही पास में मौजूद उसकी मां, दादी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगा दिया।

घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए चौथ का बरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।हालांकि, वन विभाग ने अभी तक इस हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौके से मिले पगमार्क (पदचिह्न) की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमला तेंदुए ने ही किया था या किसी अन्य जंगली जानवर ने।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।विशेषज्ञों का मानना है कि खेतों और जंगलों के पास बसे इलाकों में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों को अकेला न छोड़ने और समूह में रहने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।