Aapka Rajasthan

करण जौहर ने शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, वीडियो में बोले- ‘डिजिटल डिटॉक्स पर हूं’

करण जौहर ने शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, वीडियो में बोले- ‘डिजिटल डिटॉक्स पर हूं’
 
करण जौहर ने शाहरुख-आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, वीडियो में बोले- ‘डिजिटल डिटॉक्स पर हूं’

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है। इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर समेत कई सितारों को अपनी फॉलो लिस्ट से हटा दिया है। इसके अलावा वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा भी उनकी फॉलो लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं।

इस बदलाव के बाद करण जौहर के फॉलोअर्स की संख्या भी प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि उनके फॉलोअर्स 1.8 करोड़ से घटकर करीब 1.75 करोड़ रह गए हैं।करीबी दोस्तों को अनफॉलो करने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच करण जौहर ने अपनी Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई दी है। उन्होंने इसे ‘डिजिटल डिटॉक्स’ का हिस्सा बताया है।

करण ने लिखा कि वे सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा कम खर्च करना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति विशेष का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।करण जौहर के इस कदम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे बॉलीवुड सितारों के रिश्तों से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारों के बेहद करीबी माने जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अचानक इतने लोगों को अनफॉलो करना चर्चा का विषय बन गया है।