Aapka Rajasthan

जयपुर में ज्वेलरी कारखाने से लाखों के गहने चोरी का खुलासा, फुटेज में देंखे महिला मित्र समेत 3 गिरफ्तार; फुटपाथ पर नशेड़ी बनकर छिपते थे आरोपी

जयपुर में ज्वेलरी कारखाने से लाखों के गहने चोरी का खुलासा, फुटेज में देंखे महिला मित्र समेत 3 गिरफ्तार; फुटपाथ पर नशेड़ी बनकर छिपते थे आरोपी
 
जयपुर में ज्वेलरी कारखाने से लाखों के गहने चोरी का खुलासा, फुटेज में देंखे महिला मित्र समेत 3 गिरफ्तार; फुटपाथ पर नशेड़ी बनकर छिपते थे आरोपी

राजधानी जयपुर के खोरा बीसल थाना पुलिस ने ज्वेलरी कारखाने से लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला मित्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने के लिए अपनाए गए तरीके ने सभी को चौंका दिया।

पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी महिला मित्र को बुलाकर चोरी के गहने उसके घर पर छिपा देते थे। इसके बाद खुद पुलिस की नजरों से बचने के लिए फुटपाथ पर नशेड़ी बनकर सोने का नाटक करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो।पुलिस ने इस मामले में लोकेश गवारिया निवासी डबोक (उदयपुर), राजू गवारिया निवासी जहाजपुरा (भीलवाड़ा), हाल निवासी किशनबाग, विद्याधर नगर और उनकी महिला मित्र इन्द्रा वर्मा निवासी जेडीए कॉलोनी, विद्याधर नगर को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। चोरी के तुरंत बाद आरोपी गहनों को अपने पास रखने के बजाय महिला मित्र के घर सुरक्षित छिपा देते थे। इससे पुलिस की तलाशी के दौरान उनके पास कोई संदिग्ध सामान नहीं मिलता था और उन पर शक भी कम होता था।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण बरामद कर लिए हैं। बरामद गहनों की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

खोरा बीसल थाना पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों औ गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है और पुलिस को जल्द ही कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद है।