Aapka Rajasthan

जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन छात्र नेताओं ने खत्म की भूख हड़ताल, वीडियो में देंखे शबाना आजमी और प्रकाश राज ने पिलाया पानी; आज प्रस्तावित संसद मार्च

जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन छात्र नेताओं ने खत्म की भूख हड़ताल, वीडियो में देंखे शबाना आजमी और प्रकाश राज ने पिलाया पानी; आज प्रस्तावित संसद मार्च
 
जंतर-मंतर प्रदर्शन: तीन छात्र नेताओं ने खत्म की भूख हड़ताल, वीडियो में देंखे शबाना आजमी और प्रकाश राज ने पिलाया पानी; आज प्रस्तावित संसद मार्च

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी आज प्रस्तावित संसद मार्च निकालने की तैयारी में हैं। इस बीच पिछले तीन सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे तीन छात्र नेताओं ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।अनशन खत्म करने वालों  में छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार शामिल हैं। तीनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे अनशन के बाद सोमवार को उन्हें पानी पिलाकर आंदोलन खत्म कराया गया।

शबाना आजमी, मनोज झा और प्रकाश राज ने खत्म कराया अनशन

छात्र नेताओं का अनशन अभिनेत्री शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने पानी पिलाकर खत्म कराया।इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी और समर्थक मौजूद रहे। अनशन समाप्त होने के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहने की बात कही गई है।

कविता कौशिक ने पुलिस से की संयम बरतने की अपील

वहीं, टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया।उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की कि प्रदर्शनकारियों के साथ संयम और मानवीय व्यवहार किया जाए। कविता ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भी अपनी फैमिली होती है और उन्हें यह याद रखना चाहिए कि प्रदर्शन कर रहे लोग भी देश के नागरिक हैं।उन्होंने कहा कि हर परिवार चाहता है कि किसी मेडिकल इमरजेंसी के समय उसे एक योग्य और सक्षम डॉक्टर मिले। इसी उद्देश्य को लेकर कई छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

'छात्रों और नागरिकों पर बल प्रयोग न हो'

कविता कौशिक ने पुलिस से अनुरोध किया कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों या आम नागरिकों पर हाथ न उठाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखना जरूरी है और बल प्रयोग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे प्रदर्शनकारियों की बात सुनें और संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभालें।

आज प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा बढ़ी

छात्रों के प्रदर्शन और प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वहीं, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर संसद तक मार्च करने की बात कह रहे हैं।फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और सभी की नजर आज होने वाले प्रस्तावित संसद मार्च पर बनी हुई है।